शनिवार, 28 फ़रवरी 2009

ग्राम केन्द्रों की बैठक - ०३ मार्च से ०८ मार्च तक

धरमजयगढ़। मंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत, आने वाले समस्त ग्राम केन्द्रों की बैठक, आगामी ०३ मार्च से ०८ मार्च के मध्य लिए जाने का निर्णय, मंडल भाजपाधरमजयगढ़ द्वारा लिया गया है। उपरोक्त बैठकों में ग्राम केन्द्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को आवयश्क रूप उपस्थिति हेतु, मंडल भाजपा द्वारा निर्देशित किया गया है।
इन बैठकों में मार्गदर्शन देने हेतु, पार्टी ने, सयुक्त रूप से, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री रामप्रसाद ढीमर,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री टीकाराम पटेल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बीरबल साय जी , पार्टी के वरीष्ठ श्री शिव हरी शर्मा जी , श्री हरिचरण अग्रवाल जी, जिला पंचायत के सदस्य श्री हरीश चन्द्र जी , नयन सिंह राठिया जी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री गोकुल नारायण यादव जी, जनपद पंचायत के अध्यक्षा श्रीमती देवन्ती राठिया जी, जनपद के उपाध्यक्ष श्री शिव गुप्ता जी ,सांसद प्रतिनिधि श्री जगन्नाथ यादव जी, सांसद प्रतिनिधि श्री विभाशंकर जी , पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष श्री नीलमणि पटेल जी, एवं श्री टीमन बारीक़ जी को दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री राम प्रसाद ढीमर जी ने सभी सम्बधितों को, नियत समय एवं स्थान पर, उपस्थिति का आग्रह किया है.

मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक

धरमजयगढ़। दिनांक १० मार्च २००९ को मंडल भाजपा द्वारा स्थानीय पंचायती मन्दिर में, दोपहर ०३ बजे, एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। जिसमे मंडल कार्यसमिति सहित समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठोंके मंडल अध्यक्ष/महामंत्री सभी ग्राम केन्द्रों संयोजकों, सहसंयोजक एवं क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को, इस बैठक में सहभागिता हेतु कहा गया है।
१७ मार्च को होने वाली, संसदीय सम्मेलन भव्य एवं व्यवस्थित हो, इस आशय से, व्यापक तैयारी की दृष्टी से, योजना, रचना बनाने हेतु, यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस अवसर पर, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री राम प्रसाद ढीमर द्वारा, सभी सम्बधितों को, नियत समय एवं स्थान पर, उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया है।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2009

१७ मार्च २००९ को संसदीय सम्मेलन धरमजयगढ़ में

प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा ,रायगढ़ संसदीय क्षेत्र का संसदीय सम्मेलन हेतु , धरमजयगढ़ मंडल का चयन किया गया है। यह सम्मेलन १७ मार्च २००९ को, स्थानीय दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ में सम्पन्न होगा। सम्मलेन ११ बजे प्रात शुरू होगा एवं शाम ०५ बजे समाप्त होगा।
लोक सभा चुनाव की दृष्टी से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो जिलों क्रमशः जशपुर एवं रायगढ़ से मिलकर बना है। इन दोनों जिलों में कुल २१६६ मतदान केन्द्र है। सम्मेलन के दिन लगभग १२००० कार्यकर्ता जुटने का अनुमान है। संसदीय सम्मेलन का मेजबानी करने का अवसर धरमजयगढ़ मंडल को पहिली बार प्राप्त हो रहा है।